April 20, 2025
विपक्षियों द्वारा की जा रही बयानबाज़ी पर तीखी टिप्पणी, “जिन्होंने कभी कुछ नहीं संवारा, वे भटकाने वाले बयानों से बाज़ आएं”
पिछली सरकारों के समय सुविधाओं से वंचित रहे शैक्षणिक संस्थान अब ‘आप’ सरकार के अधीन आधुनिक सुविधाओं से हो रहे हैं सुसज्जित: बरिंदर गोयल
Daily Gianwan Bureau / Lehragaga, Sangrur
लहरागागा/संगरूर, 20 अप्रैल:
मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की योजना के अंतर्गत विधानसभा हलका लहरा के सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 24 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह जानकारी पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा की जा रही बयानबाज़ी को खारिज करते हुए बरिंदर कुमार गोयल कहा कि जिन्होंने पिछली सरकारों में शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को अनदेखा किया, वे अब भ्रामक बयान देकर अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता खुद कभी कोई सुधार नहीं ला सके, उन्हें अब इस प्रकार की बयानबाज़ी से बचना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि छोटे-छोटे गांवों के सरकारी स्कूलों में भी विकास कार्यों के लिए 40-40 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई है और आज हमारे सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को भी हर मामले में पीछे छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दर्शाती है कि सरकार की शिक्षा नीति लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जिन स्कूलों को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था, उन्हें आज हर दृष्टि से बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
श्री गोयल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले ही लोगों से यह वादा किया गया था कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाए जाएंगे और पिछले तीन वर्षों में इस वादे को पूरी तरह से निभाया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी शिक्षा को सर्वोत्तम बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ा है और माता-पिता को भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर संतोष है।
श्री गोयल ने यह भी बताया कि सरकार के सार्थक प्रयासों के चलते अब विद्यार्थी निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि पंजाब सरकार का शिक्षा मॉडल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा तकनीकों की ट्रेनिंग दिलाने के लिए विदेशों में भी शैक्षणिक दौरे करवा रही है।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में आई बेहतरी की एक प्रत्यक्ष मिसाल यह है कि सरकारी स्कूलों के 188 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा पास की है।
Powered by Froala Editor
Under The Punjab Education Revolution Infrastructure Has Been Strengthened At A Cost Of Rs 24 Crore In Light Wave Government Schools Barinder Kumar Goyal